IPL 2020: एमएस धोनी से मिलने पहुंचे WWE स्टार बिग शो !

IPL 2020: एमएस धोनी से मिलने पहुंचे WWE स्टार बिग शो !
X
IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी करीब एक साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे थे लेकिन आईपीएल स्थगित होने के बाद उनका और उनके फैंस का इंतजार बढ़ गया है। वायरल फोटो में धोनी और बिग शो एक साथ नजर आ रहे हैं।

IPL 2020 : आईपीएल 2020 स्थगित होगा या इसका आयोजन होगा इस बात के इतर महेंद्र सिंह (MS Dhoni) धोनी पिछले कई दिनों से अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तैयारियों में जुटे थे। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर रोज रोज नए वीडियो वायरल हो रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी करीब एक साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे थे लेकिन आईपीएल स्थगित होने के बाद उनका और उनके फैंस का इंतजार बढ़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा है, इस फोटो में धोनी wwe स्टार बिग शो की तरह दिखने वाले एक शख्स के संग दिखाई दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और बिग शो (Dhoni And Big Show)

महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिग शो की तरह दिखाई दे रहे इस शख्स का नाम संजय है। संजय का हुलिया एक दम WWE स्टार बिग शो की तरह नजर आ रहा है। बिग शो डब्ल्यू डब्ल्यू ई के सुपर स्टार रहे हैं और उनकी लोकप्रियता भारत समेत पूरी दुनिया में हैं। संजय एक दम बिग शो की तरह नजर आ रहे हैं, उनकी हेयर कटाई और उनका स्टाइल एक दम बिग शो की तरह है। उनको देखने के बाद शायद बिग शो खुद अपनी आंखो पर धोखा खा जाए।


यह पोस्ट चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिसियल फैन पेज पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी इन्हे रियल का बिग शो मान बैठे हैं। महेंद्र सिंह धोनी काफी दिनों से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़कर आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे थे लेकिन अब खबर है कि आईपीएल स्थगित होने के बाद टीम की प्रैक्टिस रोक दी गई है।


Tags

Next Story