महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए आई खुशी की खबर, वनडे टीम के चुने गए कप्तान

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट ग्राउंड से दूर है लेकिन उनका ओहदा अभी भी कम नहीं हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है, महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 10 सालों के आधार पर तय की गई टीम का कप्तान चुना गया है। आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इस दशक की अपनी सबसे बढ़िया एकदिवसीय प्लेइंग 11 टीम की घोषणा की है।
इसमे धोनी (कप्तान) समेत तीन खिलाड़ी शामिल है। वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल है। हाल ही में कैप्टन कूल नाम से मशहूर धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल भी पूरे किए थे।
Wicket-keeper batsman MS Dhoni has been named captain of Cricket Australia's (CA) ODI team of the decade.
— ANI Digital (@ani_digital) December 24, 2019
Read @ANI story | https://t.co/uNPLtjS1B7 pic.twitter.com/vwo99wfzPF
महेंद्र सिंह धोनी ने दशक 2010 से 2019 के बीच में बहुत ही महत्वपूर्ण परियां खेली हैं। जिसमें वर्ल्डकप 2011 फाइनल की पारी सबसे महत्वपूर्ण है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 2011 में वर्ल्डकप और 2013 इंग्लैंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। इतना ही नहीं धोनी ने विकेट के पीछे से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। बात चाहे धोनी के फैसलों की हो, स्टंम्पिंग की हो हर क्षेत्र में धोनी ने खुद को साबित किया है। आपको बता दें कि धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी भी किसी दबाव में नहीं छोड़ी थी बल्कि वो खुद के रहते दूसरे कप्तान (विराट कोहली) को तैयार करना चाहते थे।
देखे सीए की ओर से जारी दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम (एकदिवसीय)
सीएम की ओर से जारी सर्वश्रेष्ठ टीम में महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, जॉस बटलर, मिचेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट और शाकिब अल हसन शामिल हैं। इस लिस्ट में कमाल की बात यह है कि खुद ऑस्ट्रेलिया टीम का सिर्फ 1 ही खिलाड़ी ही शामिल है। मिचेल स्टार्क को छोड़कर कोई अन्य ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी इस लिस्ट में नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्वकप के बाद से ही क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। एक सवाल के जवाब में धोनी ने कहा था कि क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर उनसे जनवरी तक कोई सवाल मत पूछना। धोनी पर धीमी क्रिकेट खेलने के भी आरोप लगते आए हैं, लेकिन धोनी ने एक बार साबित कर दिया कि वो ही है इस खेल के असली बादशाह, इससे पहले सोमवार को सीए ने इस दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का एलान किया था जिसमे भारतीय कप्तान विराट कोहली को बतौर कप्तान चुना गया था। उस लिस्ट में कप्तान कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS