मार्कस स्टोइनिस बने दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

मार्कस स्टोइनिस बने दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
X
Marcus Stoinis : मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब दिल्ली कैपिटल्स टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और टीम को एक बड़ी पारी की दरकार भी थी। दिल्ली कैपिटल्स टीम का स्कोर 17 ओवरों के बाद 100 रन था, और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने अगले 3 ओवरों में 57 रन बना डाले।

दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आईपीएल 2020 के पहले मैच में 157 रन का स्कोर बनाया, और इसमें सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मार्कस स्टोनिस ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, और इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

मार्कस स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस मोरिस आते हैं, उन्होंने दिल्ली में 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था।

मार्कस स्टोइनिस 53 फॉर दिल्ली कैपिटल्स

मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब दिल्ली कैपिटल्स टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और टीम को एक बड़ी पारी की दरकार भी थी। दिल्ली कैपिटल्स टीम का स्कोर 17 ओवरों के बाद 100 रन था, और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने अगले 3 ओवरों में 57 रन बना डाले। चलिए जानते हैं कि मार्कस स्टोइनिस से पहले वो कौन से 3 प्लेयर है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाए हैं।

1 - क्रिस मोरिस - 17 गेंदों में

2 - रिषभ पंत - 18 गेंदों में

3 - वीरेंद्र सहवाग - 20 गेंदों में

Tags

Next Story