भारत श्रीलंका मैच में गेंदबाज ने 175km की रफ्तार से डाली गेंद, मचाया तहलका

इस समय दक्षिण अफ्रीका में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप 2020 का पहला मैच रविवार को श्रीलंका के साथ खेला। मैच को 90 से जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए।
भारतीय बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका के गेंदबाज ने एक डिलीवरी डाली जिसको बल्लेबाज ने विकेट कीपर के हाथों में जाने दिया। इस डिलीवरी को देखकर सभी के होश उड़ गए क्योंकि उन्होंने इस डिलीवरी के साथ ही शोएब अख्तर, ब्रेट ली जैसे घातक गेंदबाज को पछाड़ दिया।
श्रीलंका के युवा गेंदबाज ने 175 km की रफ्तार से डाली गेंद
माथेशा पथिराना नाम के श्रीलंका गेंदबाज ने इस मैच में एक ऐसी डिलीवरी डाली जिसकी गति स्क्रीन पर 175 km दिखाई गई। इस गेंद को बल्लेबाज ने नहीं खेला और कीपर के हाथों में जाने दिया। लेकिन हम आपको बताते हैं कि क्रिकेट इतिहास में इससे पहले पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड है। शोएब अख्तर ने वर्ल्डकप 2003 के दौरान 161.3 की रफ्तार से गेंद डाली थी। अब श्रीलंका के गेंदबाज माथेशा पथिराना ने 175 km की रफ्तार से गेंद डालकर तहलका मचा दिया है।
India start with a win!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) January 19, 2020
They beat Sri Lanka by 9️⃣0️⃣ runs.#U19CWC | #INDvSL | #FutureStars pic.twitter.com/rRYmarcRqK
इस मैच में माथेशा पथिराना विकेट लेने में तो नाकाम रहे लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। भारतीय टीम अंडर 19 टीम ने इस मैच को 90 रन से जीत लिया था। भारत आज वर्ल्डकप का दूसरा मैच जापान की टीम से खेल रही है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS