Mayank Agarwal Wife : गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज कर मयंक अग्रवाल ने बटोरी थी सुर्खियां

Mayank Agarwal wife भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट (Ind vs SA 1st Test) के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा जड़कर सुर्खियों में है सभी ओर मयंक की तारीफ हो रही है। मयंक ने पहले टेस्ट में 23 चौके और 6 छक्के की मदद से 215 रनों की पारी खेली। अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले मयंक अग्रवाल रोमांस के मामले में भी किसी से कम नहीं है।
पिछले साल मयंक अग्रवाल टेम्स नदी के किनारे बने हवाई झूला 'लंदन आई' में अपनी गर्लफ्रेंड आशिता सूद को अनोखे अंदाज में प्रपोज कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद (Aashita Sood)के साथ शादी की है। आगे जानिए मयंक अग्रवाल और आशिता सूद की लव स्टोरी के बारे में।
मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता सूद (Mayank Agarwal wife)
भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 4 जून 2018 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशिता सूद के साथ शादी के बंधन में बंधे। मयंक अग्रवाल आशिता को प्रपोज करने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। दरअसल पिछले साल जनवरी 2018 में मयंक अग्रवाल ने अपनी वाइफ आशिता सूद को टेम्स नदी के किनारे बने हवाई झूला 'लंदन आई' में प्रपोज किया था। इस हवाई झूले की उंचाई करीब 135 मीटर है।
मयंक के प्रपोज करने के इस अनोखे अंदाज को देखकर आशिता मयंक को मना नहीं कर पाई और उन्होंने तुरंत हां कर दिया। मयंक अग्रवाल की मानें तो उनकी लव स्टोरी कोई नई नहीं है। वह लंबे समय से एक पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी आशिता को जानते थे।
मयंक अग्रवाल ने अपनी इगेंजमेंट के समय एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि हम लगभग सात साल से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने कहा कि आशिता बहुत सिंपल है और उनकी यही अदा मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं।
मयंक अग्रवाल की वाइफ आशिता ने प्रपोज के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि दिसंबर के अंत तक उसका (मयंक अग्रवाल) फोन कुछ दिनों के लिए उपलब्ध नहीं था और जब मैंने इसकी जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके हैंडसेट के साथ समस्या थी। वास्तव में उनका प्रपोज करने का तरीका मेरे लिए सरप्राइज था।
मयंक अग्रवाल 4 जून 2018 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशिता सूद के साथ शादी के बंधन में बंधे। मयंक ने अपनी शादी की जानकारी 31 मई को एक ट्वीट के जरिए दी थी। 2 जून को एक ट्वीट में मयंक ने बताया कि शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। मयंक अग्रवाल की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
जिसमें मयंक की कर्नाटक टीम के साथी और भारत के बल्लेबाज केएल राहुल भी थे। राहुल ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। बता दें कि आशिता सूद कर्नाटक बेंगलोर की रहने वाली है और उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। आशिता की हॉबी की बात करे तो उन्हें ट्रेवलिंग करना, टेनिस देखना और खाना बनाना पसंद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS