IPL 2022: रोहित शर्मा ने किया कमाल, इस मामले में गंभीर और गिलक्रिस्ट को पछाड़ा

खेल। आईपीएल (IPL 2022) में कल यानी 12 मई को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने शुरुआत से ही चेन्नई के ऊपर दबाव बनाकर रखा था। जिस वजह से मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 रन बनाए। जवाब में इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी बेहद खराब हुई। लेकिन मुंबई ने इस मैच को अंत में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। अब मुंबई की इस जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा सीएसके टीम के खिलाफ 12 जीत दर्ज करने वाले मुंबई के इकलौते कप्तान बन गए हैं। अब उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) समेत गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जैसे दिग्गज कप्तानों को पछाड़ा है।
सुख. 💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #CSKvMI @TilakV9 @timdavid8 pic.twitter.com/Ly5SS63Spu
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 12, 2022
सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है मुंबई
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। मुंबई ऐसी टीम है जिसने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन से पहले शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार के आईपीएल 2022 में मुंबई की तरफ से बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि कल के मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को बुरी तरह हराया हो। अब मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 12 मुकाबले जीते हैं, और वह ऐसा करने वाले इकलौते मुंबई के कप्तान हैं। इसके अलावा मुंबई के किसी भी पूर्व कप्तान ने यह कारनामा नहीं किया।
Tags
- MI vs CSK
- IPL 2022
- IPL 2022 update
- IPL 2022 points table
- mumbai indians
- mumbai indians vs chennai super kings
- Rohit Sharma
- Rohit Sharma ipl
- Rohit Sharma batting
- Rohit Sharma captaincy
- Gautam Gambhir ipl captaincy
- Adam Gilchrist
- Adam Gilchrist ipl
- Adam Gilchrist ipl captaincy
- #IPL news
- #Cricket News
- #Sports hindi news
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS