MI vs DC : मुंबई इंडियंस ने 57 रनों से जीता मुकाबला, आईपीएल के फाइनल में एंट्री

आईपीएल 2020 प्लेऑफ के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चारो खाने चित किया, और 10 नवंबर को होने वाले आईपीएल फाइनल में एंट्री ले ली है। आईपीएल 2020 की पहली फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस बन गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम मौका 8 नवंबर को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स का सामना कल हैदराबाद और आरसीबी की विजेता टीम से होगा, और जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के साथ 10 नवंबर को फाइनल में भिड़ेगी।
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 143 रन बना सकी, इसमें मार्किस स्टोइनिस के 65 और अक्षर पटेल ने 42 रनों की सर्वाधिक रनों की पारी खेली नहीं तो दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा था। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की, बुमराह ने 4 और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स को मिला 201 का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस की शुरुआत खासा अच्छी नहीं हुई थी, और रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही रविचंद्रन आश्विन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों को खूब धोया। क्विंटन डिकॉक 25 गेंद पर 40 रन बनाए, सूर्य कुमार यादव ने शानदार तरीके से अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अपनी हाफ सेंचुरी को बनाते ही सूर्यकुमार यादव कैच आउट हो गए।
दिल्ली के गेंदबाज रविचंद्रन आश्विन ने रोहित समेत मुंबई के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, उन्होंने क्विंटन डिकॉक और कीरोन पोलार्ड को अपनी गेंदों पर शिकार बनाया। अंत में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस ने 200 का विशाल आंकड़ा छू लिया।
Toss : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर आश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नेथन कुल्टर, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS