MI vs DC : मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली कैपिटल्स पर हासिल की बड़ी जीत

आईपीएल 2020 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से मात दी। 111 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 15 वें ओवर में ही जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स का रन रेट खराब कर दिया। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली।
ईशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली कैपिटल्स को अब आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगला मुकाबला हर हाल में जीतना है, नहीं तो 14 अंकों के साथ टीम रन रेट के मामले में बाकी टीमों से पिछड़ भी सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी 110 पर ढेर
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 110 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, और शुरुआत से अंत तक दिल्ली के बल्लेबाजों को काबू करके रखा। ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली के दोनों ओपनर बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजा, पहले उन्होंने शिखर धवन को शून्य पर और फिर शॉ को 10 रन पर आउट किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 11 वें ओवर में 2 बल्लेबाजों (रिषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस) को बोल्ड कर दिल्ली को चारो खाने चित किया।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, एनरिच नॉर्टजे, आश्विन, कागिसो रबाडा, हर्शेल पटेल, पी दुबे
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 : सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नेथन कुल्टर, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS