IPL 2022: कोलकाता बनाम मुंबई मुकाबले के बीच एक साथ दिखीं रोहित-रहाणे की वाइफ, वायरल हुई फोटो

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कल यानी 9 अप्रैल को एक मैच खेला गया। ये इस सीजन का 56वां मैच था जिसमे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 52 रनों से मात दी। अब इसी के साथ मुंबई इंडियंस की यह 11 मुकाबलों में 9वीं हार है। वहीं, केकेआर ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद प्लेऑफ ओर कदम बढ़ाया है। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जो कभी पहले नजर नहीं आया। जी हां हुआ ये कि, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच रोहित शर्मा और रहाणे की वाइफ को स्टैंड में एक साथ देखा गया। अब इन दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा राखी है। फैंस इसे बार बार देखना भी पसंद कर रहे हैं।
KKR ने साझा की फोटो
💜 🤝 💙@mipaltan #AmiKKR #MIvKKR #IPL2022 pic.twitter.com/8y6IonwrUH
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 9, 2022
केकेआर ने दोनों ही स्टार बल्लेबाजों की पत्नियों की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। जिसके बाद दोनों ही टीमों के फैंस इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। मैदान में एक साथ बैठकर मुकाबला देख रही रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की पत्नियों की तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों घरेलू क्रिकेट भी मुंबई के लिए एक साथ खेला करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS