MI vs KXIP : डबल सुपर ओवर में पंजाब ने मारी बाजी, मुंबई को दी मात

किंग्स 11 पंजाब ने मुंबई इंडियंस को डबल सुपर ओवर में हरकार मुकाबला अपने नाम किया। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था जब एक ही दिन में 2 सुपर ओवर मुकाबले खेले गए हों, इससे पहले केकेआर ने हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी थी जबकि इसमें पंजाब ने बाजी मारी।
किंग्स 11 पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के बीच एक बार नहीं बल्कि दो बार सुपर ओवर खेला गया, पहला सुपर ओवर भी टाई होने के बाद मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड सुपर ओवर खेलने उतरे। मुंबई ने पंजाब के सामने सुपर ओवर में 12 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने मिलकर 2 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया था।
किंग्स 11 पंजाब को जीत के लिए 177 का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम ने किंग्स 11 पंजाब टीम के सामने जीत के लिए 177 का लक्ष्य रखा है। एक समय लग रहा था कि मुंबई इंडियंस 150 रन ही बना सकेगी, लेकिन 7वें विकेट के लिए कायरन पोलार्ड और कुल्टर नाइल ने 21 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 176 तक पहुंचाया।
कायरन पोलार्ड ने 12 गेंदों में 34 रन बनाए वहीं कुल्टर ने 12 गेंदों में 24 महत्वपूर्ण रन बनाए। इससे पहले रोहित शर्मा (9), सूर्यकुमार यादव (0), ईशान किशन (7) और हार्दिक पांड्या (8) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
Toss - मुम्बई इंडियन कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी।
🤞🏻Winning combination 🤞🏻#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #MIvKXIP pic.twitter.com/yLLLx80OLP
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 18, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS