IPL 2022: मुंबई में हुई रोहित से भी खतरनाक बल्लेबाज की एंट्री, जीता देगा मैच!

खेल। इस आईपीएल (IPL) सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को इस सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने आईपीएल में 5 बार खिताब जीतकर अपने नाम किया है। मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गया मैच बड़ा ही रोमांचकारी रहा। इस मुकाबले के कुछ अंतिम पलों में दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुछ बड़े शॉट लगाए और इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। लेकिन मुंबई एक ऐसी टीम है जो बहुत जल्दी वापसी करने के लिए जानी जाती है। इस मुकाबले में मुंबई को हार मिलने के बाद अब टीम में ऐसे बल्लेबाज की एंट्री हो गई है जो अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के दम पर सामने वाली टीम पर अकेला भारी पड़ सकता है। आइए जानें कौन सा है वो बल्लेबाज।
मुंबई टीम से जुड़ा ये घातक बल्लेबाज
भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब अपनी उंगली की चोट से ठीक हो गए हैं। अब वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी टीम से भी जुड़ गए हैं। ऐसे में अब मुंबई की टीम और भी मजबूत नजर आ रही है। पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार बताया कि, सूर्यकुमार ने अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और टीम में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि, पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको आराम करने के लिए कहा गया था। लेकिन अब वह अपनी लगी चोट से उबर गए हैं।
When 𝐁💥💥𝐌 and 𝑺𝒍𝒊𝒏𝒈𝒂 unite, 𝑺𝑲𝒀 is the limit ☀️💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @ninety9sl @Jaspritbumrah93 @surya_14kumar pic.twitter.com/CZlfkioPgj
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2022
ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि, सूर्यकुमार यादव राजस्थान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसे में सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए इस मैच में खेले तो वह राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। बता दें कि, मुंबई को इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ दिन के 3:30 बजे खेलना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS