विराट कोहली या एमएस धोनी: जानिए कौन है इस युग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Virat Kohli vs MS Dhoni इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) क्रिकेट के मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में माइकल वॉन ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को इस युग का सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवर कप्तान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) एक ऊर्जावान कप्तान है, जो जोश से भरा हुआ है।
माइकल वॉन ने कहा कि 50 ओवर क्रिकेट में इयोन मॉर्गन भी अलग रहे हैं। अब एमएस धोनी इंटरनैशनल कप्तानी नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमारे दौर में, जिन्हें मैंने कप्तानी करते हुए देखा है धोनी उन सबमें बेस्ट कप्तान हैं। स्टंप्स के पीछे खड़े होकर जिस अंदाज में वह चीजों को आंकते हैं और अपनी रणनीति बनाते हैं, वह शानदार है।
उन्होंने कहा कि प्रेशर को भी धोनी काफी अच्छी तरह से हैंडल करते हैं और शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं। उनकी ये क्वालिटी उन्हें एक अच्छा कप्तान बताती है। वहीँ विराट कोहली के बारे में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली एक ऊर्जावान कप्तान है, जो जोश से भरा हुआ है और एक शानदार बल्लेबाज भी है। मुझे उनके कप्तानी करने का तरीका भी पसंद है।
बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में विश्व टी20 जीता और फिर 2011 का विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। साथ ही भारत ने धोनी की 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में बेहद सफल टीम रही है और इस सफलता का श्रेय एमएस धोनी की कप्तानी को जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS