मोहम्मद शमी की पत्नी ने कांटा लगा पर किया ऐसा डांस, फैंस कमेंट करने को हुए मजबूर, देखें वीडियो

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज (Cricketer Mohammad Shami) मोहम्मद शमी पर आरोपों को लेकर सुर्खियों में आई उनकी पत्नी हसीन (Hasin Jahan) ने फिर से अपने मॉडलिंग के करियर में एंट्री कर दी है। इसी के चलते अब वह अपने (Instagram) इंस्टाग्राम पर नये नये एक्टिंग व डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं। इस बीच ही उन्होंने कांटा लगा पर डांस (Dance) किया। यह वीडियो हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, लेकिन उनका यह करना उनके फैंस को काफी बुरा लग गया। जिसके चलते हसीन जहां के फैंस ने उन पर कमेंट करने के साथ ही ट्रोल करना शुरू करा दिया है। इसके चलते वह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
कांटा लगा पर किया डांस तो लोगों ने किये ऐसे कमेंट
दरअसल, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां (Mohammad Shami's Wife Hasin Jahan) का उनसे काफी लंबा विवार चला है। इसी विवाद को लेकर वह हसीन जहां सुर्खियों में आई थी और मोहम्मद शमी पर कई आरोप लगाये थे। अब शमी से अलग होने के बाद हसीन जहां ने अपने पुराने करियर यानि (Modeling) मॉडलिंग में एंट्री कर दी है। इसी को आगे बढाने के लिए वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है। इस पर वह एक्टिंग और डांस के (Dance Video) वीडियो क्लिप पोस्ट करती रहती है। इसी में उन्होंने कांटा लगा सॉन्ग पर डांस किया है। इसका वीडियो जैसे ही हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उनका यह वीडियो ट्रोल होना शुरू हो गया। इतना ही नहीं उनके फैंस अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने अपशब्द तक कह दिये हैं। वहीं एक ने लिखा है कि तुम इसी लिए शमी से अलग होना चाहती थी। वहीं एक और फैंन ने वीडियो पर कमेंट्स करते हुए लिखा कि जाइए पहले शमी भाई से माफी मांग लीजिए।
View this post on Instagram#hasinjahanfam #hasinjahan😃😃💃💃
A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on
हसीन जहां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 18.5 k फॉलअर्स है। वहीं वह अपने पति मोहम्मद शमी से हुए घरेलू विवाद के बाद से ही इस पर एक्टिव रहने लगी है। हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच पिछले दो से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। हसीन जहां ने कहा था कि शमी का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS