ये रही भारतीय टीम की बेहद खूबसूरत महिला क्रिकेटर, देखें-Photos

खेल। क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अपने शानदार प्रदर्शन और अपनी लुक के लिए जानी जाती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) भी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विश्व भर में मशहूर है। लेकिन क्या यह पता है की इन महिला क्रिकेटरों के लाखों दीवाने हैं और यह अपनी खूबसूरत के लिए दुनिया के कई लोगों पर राज करती हैं। आइए जाने कौन हैं ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर।
1. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम दुनिया की खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में आता है। स्मृति ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने के बाद ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत के लिए सुर्खियां बटोरीं थीं। बता दें कि, स्मृति मंधाना को इंडिया की 'नेशनल क्रश' के नाम से भी जाना जाता है। वह अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए भी विश्व भर में मशहूर हैं।
2. हरलीन देओल (Harleen Deol)
भारतीय महिला टीम की दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल (Harleen Deol) का जन्म 21 जून साल 1998 में पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ। उन्होंने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने अभी तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले लेकिन वह अपनी खूबसूरत के लिए जानी जाती हैं। 23 वर्षीय खिलाड़ी हरलीन देओल खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देने लायक हैं। हरलीन खेल के साथ-साथ शिक्षा के विभाग में भी टॉपर रही है। 10वीं और 12वीं बोर्ड एक्जाम में उन्होंने 80% अंक बटोरे थे।
3. तानिया भाटिया (Taniya Bhatia)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 23 वर्षीय तानिया भाटिया का नाम खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का युवा उभरता हुआ सितारा हैं। तानिया भाटिया ने भारत के लिए साल 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS