IPL 2022: इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप पर है ये खतरनाक बल्लेबाज

IPL 2022: इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप पर है ये खतरनाक बल्लेबाज
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सभी मुकाबले अब तक बड़े ही शानदार रहे हैं। टीम के कई बल्लेबाज तो बड़े बड़े शॉट खेल हैं। आज यानी 16 अप्रैल को आईपीएल का 27 वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सभी मुकाबले अब तक बड़े ही शानदार रहे हैं। टीम के कई बल्लेबाज तो बड़े बड़े शॉट खेल हैं। आज यानी 16 अप्रैल को आईपीएल का 27 वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टक्कर होगी। आज हम बताने वाले हैं अब तक आईपीएल 2022 में हुए सभी मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी कौन से हैं।

1. जोस बटलर (Jos Buttler)

जोस बटलर को घातक बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। यह बल्लेबाज मैदान के चारों ओर शॉट आसानी से लगा लेता है। अगर इस आईपीएल 2022 में बटलर के प्रदर्शन की बात करें तो वह बेहद आची फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस सीजन अब तक हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। यह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है। बटलर ने अब तक टूर्नामेंट में 18 छक्के जड़े हैं। बता दें कि, बटलर आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पहले नंबर पर काबिज है।

2. शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

शिमरोन हेटमायर को इस आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। टीम का यह फैसला सही साबित हुआ। हेटमायर इस सीजन बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बता दें कि, यह खिलाड़ी राजस्थान से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा था लेकिन दिल्ली ने इस बार इनको नहीं खरीदा। शिमरोन हेटमायर राजस्थान के लिए 4 मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्के जड़े हैं।

3. शिवम दुबे (Shivam Dube)

इस सीजन सीएसके की तरफ से खेलने वाले शिवम दुबे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक इस आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में शिवम दुबे तीसरे नंबर काबिज हैं। शिवम ने 5 मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अब तक 13 छक्के जड़े हैं।

4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चोट से उबरने के बाद टीम में शानदार अंदाज में वापसी की। उन्होंने अब तक 3 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 छक्के जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव को शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। इस बल्लेबाज ने अपनी टीम मुंबई को कई बड़े मुकाबलों में अपने दम पर जीत हासिल करवाई है।

Tags

Next Story