धोनी को एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस बरसाने लगे फूल, इस काम के लिए चेन्नई गए थे कप्तान

MS Dhoni: पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) खिताब के विजेता महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai airport) के बाहर उनके फैंस ने स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों ने 'धोनी-धोनी' के जयकारे लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान पर फूल बरसाए। कहा जा रहा कि धोनी तमिल फिल्म 'एलजीएम' (LGM) ट्रेलर लॉन्चिंग (Trailer Launch) में चेन्नई गए थे। इस फिल्म को धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment Pvt Ltd) के बैनर तले बनाया जा रहा है।
खबरों की मानें तो फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग 10 जुलाई होगी। इस मौके पर धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi) भी मौजूद रहेंगी।
Thala Dhoni in Chennai for the Audio and Trailer launch of his first production Movie LGM 💛#MSDhoni #LGM pic.twitter.com/hzwwcOcfAN
— WhistlePodu Army ® - CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) July 9, 2023
खेल सकते हैं 2024 का आईपीएल
धोनी को लेकर पहले खबरें आ रही थी कि 42 साल के धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर देंगे। हालांकि, धोनी ने कहा है कि अगर वह अपनी घुटने की चोट से उबर पाते हैं और उनका शरीर इजाजत देता है, तो वह आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलेंगे।
दुनिया के सबसे सफल कप्तान बने धोनी
आईपीएल (IPL) 2023 के फाइनल में एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की 'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी (Trophy) जीती। इससे महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर टी20 (T20) टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान बन गए है।
सात जुलाई को मनाया था जन्मदिन
सात जुलाई को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन मनाया था। धोनी के जन्मदिन पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया (Social Media) पर बधाई वाले संदेशों की बाढ़ ला दी थी। अपने जन्मदिन से पहले ही धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे थे। वहीं, कुछ जगहों पर उनके फैंस ने धोनी के बड़े-बड़े पोस्टर्स भी लगवाए थे।
ALSO READ: क्या धोनी साल 2024 का आईपीएल खेलेंगे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS