IPL 2020: देखिए मैच हारने के बाद क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी ?

IPL 2020: देखिए मैच हारने के बाद क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी ?
X
Ms Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच गवाने के बाद कहा कि, टीम के पास अब एक हफ्ते का समय है और इस समय का उपयोग हम अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने में लगाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने एमएस धोनी समेत कुल 3 विकेट चटकाए।

सीएसके पर जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब अच्छी बात है कि टीम के पास 1 हफ्ते का समय है, जिसमे टीम मैनेजमेंट अच्छी कॉम्बिनेशन बनाने पर काम करेगी।

एमएस धोनी को उम्मीद, अगले मैच में खेलेंगे अम्बाती रायडू

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच गवाने के बाद कहा कि, टीम के पास अब एक हफ्ते का समय है और इस समय का उपयोग हम अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने में लगाएंगे। एमएस धोनी ने ये भी उम्मीद जताई कि अगले मैच में अम्बाती रायडू प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, जो टीम के लिहाज से अच्छी खबर होगी।

आपको बता दें कि अम्बाती रायडू और डीजे ब्रावो चोटिल है और प्लेइंग 11 में शामिल होने के लिए अवलेबल नहीं थे। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम से हैं।

Tags

Next Story