MS Dhoni Birthday : धोनी का मानना -ये सदस्य हमेशा कप्तान की भूमिका में रहता है

MS Dhoni Birthday : धोनी का मानना -ये सदस्य हमेशा कप्तान की भूमिका में रहता है
X
MS Dhoni Birthday : महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया भर में उनकी शानदार विकेट कीपिंग के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि उनके हाथों में आई गेंद शायद ही कभी छूटी हो या उन्होंने कभी स्टंप मिस किया हो। एक सवाल के जवाब में एमएस धोनी ने बताते हैं कि विकेट कीपर से भी गलती हो सकती है और कैच या स्टंप छूट सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई (MS Dhoni Birthday 2020) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कई सालों से अपना जन्मदिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथी क्रिकेटर्स के साथ मना रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार वह अपना जन्मदिन घर पर पत्नी साक्षी (MS Dhoni Wife Sakshi) और बेटी जीवा धोनी के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन के बाद से ही सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है, और मुमकिन है कि अपने जन्मदिन पर भी वह कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डालें। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी जरूर इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगी, और उन्हें फैंस के साथ साझा करेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी से सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स भी प्रेरणा लेते हैं। एमएस धोनी अपनी कप्तानी के साथ अपनी विकेट कीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं, और विकेट कीपिंग को वह टीम का सबसे महत्वपूर्ण रोल मानते हैं।

विकेट कीपर हमेशा कप्तान की भूमिका में होता है - एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि किसी भी टीम में विकेट कीपिंग का रोल बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। एक विकेट कीपर हमेशा कप्तान की भूमिका में होता है, वह गेंदबाज को उसकी डिलीवरी के बारे में बताता है। एमएस धोनी मानते हैं कि विकेट कीपर अपने डेब्यू मैच से ही कप्तान का रोल अदा करता है, और करना चाहिए क्योंकि उस पर कई तरह की जिम्मेदारी होती है।

विकेट कीपर से भी हो सकती है गलती - एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया भर में उनकी शानदार विकेट कीपिंग के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि उनके हाथों में आई गेंद शायद ही कभी छूटी हो या उन्होंने कभी स्टंप मिस किया हो। एक सवाल के जवाब में एमएस धोनी ने बताते हैं कि विकेट कीपर से भी गलती हो सकती है और कैच या स्टंप छूट सकता है।

Also Read - पहले टेस्ट में Stuart Broad को नहीं मिलेगा मौका, इन गेंदबाजों के साथ उतरेगी इंग्लैंड टीम

धोनी ने कहा था कि गेंदबाज पूरी मेहनत करता है विकेट लेने की, और अगर विकेट कीपर की गलती से बल्लेबाज बच जाए तो गेंदबाज को बुरा लग सकता है लेकिन गेंदबाज को समझना चाहिए कि जितना बुरा उसे लग रहा है उतना ही बुरा विकेट कीपर को भी लग रहा होता है।

Tags

Next Story