MS Dhoni Birthday: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी

MS Dhoni Birthday: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी
X
MS Dhoni Birthday: एमएस धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi Dhoni) की लव स्टोरी सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आ चुकी है। धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको धोनी और साक्षी की दिलचस्प लवस्टोरी (MS Dhoni Sakshi Love Story) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Dhoni Sakshi Love Story

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 (MS Dhoni Birthday) को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। धोनी (Dhoni) की गिनती भारतीय क्रिकेट इतिहास (Indian Cricket History) के सबसे सफल खिलाड़ियों में होती है।


उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको धोनी और साक्षी की दिलचस्प लवस्टोरी (MS Dhoni Sakshi Love Story) के बारे में बताने जा रहे हैं। देश के सबसे चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आ चुकी है। धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

बचपन से थी धोनी और साक्षी की जान पहचान

धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दरअसल दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे। धोनी और साक्षी एक ही स्कूल से पढ़े हैं, लेकिन उस समय दोनों के बीच कुछ नहीं था। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। उसके जाने के बाद दोनों का संपर्क टूट गया। इसके बाद दोनों की मुलाकात लगभग एक दशक बाद कोलकाता में हुई।


उस समय भारतीय क्रिकेट टीम मैच के लिए शहर में ठहरी थी। धोनी ने ताज बंगाल में साक्षी से मुलाकात की, जहां टीम रह रही थी और साक्षी होटल मैनेजमेंट में अपनी इंटर्नशिप कर रही थी। धोनी के मैनेजर युधजीत दत्ता ने उन्हें साक्षी से मिलवाया क्योंकि वे दोनों अच्छे दोस्त थे। दिलचस्प बात यह है कि यह उसकी इंटर्नशिप का आखिरी दिन था।

धोनी ने मैनेजर से लिया साक्षी का नंबर

साक्षी को दोबारा देखते ही धोनी का प्रेम जाग गया, उन्होंने मैनेजर से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। जब साक्षी को धोनी का मैसेज मिला तो उसने सोचा कि यह एक मजाक है। बाद में उसे विश्वास हो गया कि वास्तव में यह मैसेज उन्हीं के लिए है। धोनी को उससे दोस्ती करने के लिए कई प्रयास करने पड़े। वैसे भी किसी लड़की का दिल जीतना आसान नहीं है।


धोनी आखिरकार साक्षी को मनाने में कामयाब रहे और दोनों ने मार्च 2008 में डेटिंग शुरू कर दी। धीरे धीरे एक दूसरे को जानने के बाद उनके बीच प्यार बढ़ता चला गया। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 3 जुलाई 2010 को देहरादून में एक समारोह में धोनी और साक्षी ने एंगेज्मेंट करने का फैसला किया। यह समारोह दोनों परिवारों के रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ। मीडिया को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था।

धोनी और साक्षी की शादी

4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। हरभजन सिंह, आशीष नेहरा से लेकर जॉन अब्राहम और फराह खान तक कई सेलेब्स को इस शादी में देखा गया। शादी के दिन साक्षी ने लाल और हरे रंग का सब्यसाची लहंगा पहना था। इस लहंगे में साक्षी किसी परी से कम नहीं लग रही थी।


धोनी की बेटी जीवा

2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। धोनी की पत्नी के साथ-साथ उनकी नन्ही परी भी मैचों के दौरान टीम इंडिया को चीयर करती हुई नजर आती है। सोशल मीडिया उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है और वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story