एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ किया डांस, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

खेल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 13वें सीजन (IPL 2020) के बाद से क्रिकेटर से दूर हैं। वहीं इन दिनों धोनी खेती (Farming) करने में बिजी हैं। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी ज्यादा से ज्यादा टाइम बिता रहे हैं। धोनी परिवार के साथ काफी दिनों से मुंबई में ही हैं। इस दौरान वह एक शादी में शिरकत करने भी पहुंचे, यह शादी दरअसल उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की एक दोस्त की थी। शादी के दौरान धोनी और उनकी पत्नी ने खूब मस्ती भी की।
जिसके बाद सोशल मीडिया (Social media) पर शादी के रिसेप्शन के कुछ वीडियोज जमकर वायरल (Video viral) हो रहे हैं। इन वीडियोज में धोनी, साक्षी के गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी के साथ वह साक्षी के साथ डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स धोनी के इन वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।
Video of the day is here 😍❤️
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) February 16, 2021
Cuteness overloaded 😁#MSDhoni • @MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/b3eecCAz1A
एमएस धोनी अब आईपीएल के 14वें सीजन में एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दार जाधव, पीयूष चावला, मोनू सिंह, मुरली विजय, हरभजन सिंह और शेन वॉटसन को रिलीज किया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी भी विदेशी खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके (Chennai super kings) का आईपीएल में पिछला सीजन काफी ज्यादा खराब रहा था। यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में सीएसके का परफॉर्मेंस बेहद खराब था। वहीं टीम प्वॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS