MS Dhoni और Rohit Sharma फैंस के बीच जमकर लड़ाई, वीरेंद्र सहवाग बोले तुम पागल हो

MS Dhoni और Rohit Sharma फैंस के बीच जमकर लड़ाई, वीरेंद्र सहवाग बोले तुम पागल हो
X
MS Dhoni Vs Rohit Sharma Fans : वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा - क्या करते रहते हो पागलों, आपस में खिलाड़ी अपने काम से काम रखते हैं। लेकिन कुछ फैंस अलग ही लेवल के पगले हैं, झगड़ा मत करो और टीम इंडिया को एक साथ सपोर्ट करो।

भारतीय क्रिकेट टीम के एक साथ खेलने वाले सभी क्रिकेटर्स आईपीएल में आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं, हालांकि ये भिड़ंत मैदान पर होती है मैच जीतने के लिए न कि मैदान के बाहर। लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस आपस में ही भिड़ गए, और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

मीडिया खबर के अनुसार एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच विवाद हुआ, और विवाद ऐसा बढ़ा कि एक फैंस को गन्ने के खेतों में ले जाकर उसकी पिटाई की गई। इस पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने नाराजगी जाहिर करते हुए, उन लोगों को पागल कहा जो ऐसी हरकतें करते हैं और आपस में लड़ते हैं।

एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस भिड़े

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा - क्या करते रहते हो पागलों, आपस में खिलाड़ी अपने काम से काम रखते हैं। लेकिन कुछ फैंस अलग ही लेवल के पगले हैं, झगड़ा मत करो और टीम इंडिया को एक साथ सपोर्ट करो।

क्या था विवाद

दरअसल एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर धोनी के कुछ फैंस ने पोस्टर आदि चिपकाएं, वहीं खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के बाद रोहित शर्मा के फैंस ने भी यही किया। लेकिन पोस्टर के साथ छेड़छाड़ करने पर एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच विवाद हो गया, और बात मारपीट तक पहुंच गई।

Tags

Next Story