MS Dhoni: क्या धोनी साल 2024 का आईपीएल खेलेंगे, CSK के CEO ने दिया माही के फिटनेस को लेकर अपडेट

MS Dhoni: क्या धोनी साल 2024 का आईपीएल खेलेंगे, CSK के CEO ने दिया माही के फिटनेस को लेकर अपडेट
X
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी अपनी टीम को आईपीएल 2023 की ट्रॉफी दिलाने के बाद अपने घुटने की सर्जरी के लिए मुंबई चले गए थे। ऐसे में धोनी की फिटनेस को लेकर संशय है और सवाल यह है कि वह 2024 का आईपीएल सीजन खेल पाएंगे या नहीं। ऐसे में धोनी की फिटनेस को लेकर CSK के CEO विश्वनाथन ने जवाब दिया है...

MS Dhoni: आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) घुटने की सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं। तीन सप्ताह तक आराम करने के बाद धोनी रांची जाएंगे और अपनी फिटनेस वापस पाने के लिए ट्रेनिंग शुरू करेंगे। हालांकि, कप्तान धोनी अभी सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इस दौरान वह बल्लेबाजी की प्रैक्टिस नहीं करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने यह जानकारी एक स्पोर्ट्स वेबासाइट को दी है। सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी पूरे आईपीएल सीजन घुटने की चोट के साथ खेले हैं और उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। अपने फैंस से धोनी ने वादा किया है कि वह एक और आईपीएल सीजन खेलेंगे। लेकिन सवाल यह है कि क्या आईपीएल 2024 तक धोनी फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन (kasi viswanathan) ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का पांचवां खिताब दिलाने के बाद धोनी ने कहा था कि अब वह मुंबई जाएंगे और अपने घुटने की चोट की सर्जरी कराएंगे। अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह अपने घुटने की चोट से रिकवर कर रहे हैं।

काशी ने बताया कि हमने उनसे कभी ऐसे सवाल नहीं पूछे कि आप खेलना चाहते हैं या आप बाहर बैठना चाहते हैं। हम जानते हैं कि अगर धोनी को नहीं खेलना होता, तो वह हमें खुद ही यह बात बता देते। लेकिन हम जानते हैं कि वह टीम के लिए प्रतिबद्ध हैं और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। हम सब यह बात जानते हैं कि उनकी कप्तानी टीम के लिए कितना मायने रखती है। इसके लिए हम सब उनकी सराहना करते हैं।

अगले आईपीएल सीजन तक धोनी को अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कठिन ट्रेनिंग से गुजरना होगा। तीन सप्ताह तक आराम के बाद धोनी जल्द ही अपना रिहैब शुरू करेंगे। काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है, इसलिए हम उनसे यह नहीं पूछेंगे कि आप क्या करने जा रहे हैं। वह हमें अपने आप सूचित करेंगे। विश्वनाथन ने कहा कि वह किसी भी बात के लिए सिर्फ एन श्रीनिवासन को फोन करते हैं, किसी अन्य को नहीं। यह 2008 से चलता आ रहा है और ऐसा ही चलेगा।

विश्वनाथन ने जडेजा और धोनी के विवाद को भी कोरी बकवास बताया। आपको बता दें कि पिछले साल बीच के सीजन में जडेजा के कप्तानी के से हटाए जाने के बाद धोनी और जडेजा के बीच मनमुटाव की खबरें आ रहीं थी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल से पीछे हटा पाकिस्तान, जका अशरफ ने ACC पर उठाए ये सवाल

Tags

Next Story