IND vs ENG सीरीज के दौरान भूतों से हुआ था महान कप्तान धोनी का सामना, फिर किया था ये काम

खेल। क्रिकेट के मैदान में आज भी एमएस धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है और आज भी उनका खौफ मैदानों पर देखा जा सकता है। लेकिन दौर ऐसा आया जब धोनी उस दौरान बुरी तरह डर गए थे। दरअसल, साल 2014 भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। जहां टीम को 5 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों की सीरीज खेली थी। उस दौरान धोनी जिस होटल में रुके थे उनका मानना है की उनका सामना भूतों से हुआ था। आइए जाने पूरा सिलसिला क्या था।
होटल में रुकी थी टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे (England Tour) के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) समेत टीम इंडिया (Team India) के बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन (London) के लैंघम होटल (Langham Hotel) सभी रुखे।
धोनी का हुआ भूतों से सामना!
जिस होटल में धोनी रुके थे उसके एक कमरे में उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अचानक धीरे धीरे अपने आप खुल रहा था, जिसे देख धोनी काफी डर गए। फिर उन्होंने सोचा हो सकता है शायद गलती से दरवाजा खुल गया हो और दरवाजा हवा से अपने आप हिल रहा होगा। ये सब सोचते हुए धोनी ने डरते डरते दरवाजे को बंद किया और चुप चाप सो गए।
कमरा बदलने पर मजबूर हुए माही?
लंदन (London) के लैंघम होटल (Langham Hotel) में अगली रात धोनी (MS Dhoni) के साथ फिर से वही हुआ जो बीती पिछली रात हुआ था। इसी वजह से माही ने इसके बाद होटल स्टाफ से कहकर अपना कमरा बदलवा दिया था।
अच्छा नहीं था भारत का इंग्लैंड दौरा
उस इंग्लैंड दौरे (England Tour) की बात करें तो टीम इंडिया (Team India) का खेल प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस दौरान भारत को टेस्ट सीरीज में 3-1, वनडे सीरीज में 3-1 और टी-20 इंटरनेशल सीरीज में 1-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS