एमएस धोनी और पोंटिंग में कौन बेहतर कप्तान, शाहिद अफरीदी ने बताई वजह

भारत के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफियां जितवाई है, धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी जीती है। महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (ms dhoni and ricky ponting) के बीच हमेशा ये सवाल रहता है कि दोनों में कौन सा बेहतर कप्तान रहा, क्योंकि उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया को 2 वर्ल्ड कप सहित कई सीरीज जिताई है। ऐसा ही सवाल जब पाकिस्तान के पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी (shahid afridi) से पूछा गया था, तो उन्होंने कारण सहित इसका जवाब दिया।
महेंद्र सिंह धोनी है बेहतर कप्तान - शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने कल ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए, इसी में एक सवाल था कि महेंद्र सिंह धोनी और रिकी पोंटिंग में कौन बेहतर कप्तान रहा? इसका जवाब देते हुआ कहा शाहिद अफरीदी ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।
अफरीदी ने लिखा - मै एमएस धोनी को रिकी पोंटिंग से ऊपर रखूंगा, क्योंकि उन्होंने नौजवान क्रिकेटर्स को लेकर एक नई टीम बनाई। जैसा आप जानते हो कि एमएस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीता था, और फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को ही मात दी थी।
I rate Dhoni a bit higher than Ponting as he developed a new team full of youngsters
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) July 29, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS