एमएस धोनी ने CSK के लिए मारा सबसे लम्बा छक्का, वीडियो हुआ वायरल

एमएस धोनी ने CSK के लिए मारा सबसे लम्बा छक्का, वीडियो हुआ वायरल
X
MS Dhoni Six : महेंद्र सिंह धोनी द्वारा मारा गया ये छक्का बहुत ऊंचा और लम्बा था। एमएस धोनी ने 102 मीटर का छक्का मारा, और ये चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर द्वारा मारा गया आईपीएल 2020 का सबसे लम्बा छक्का था।

आईपीएल 2020 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच हुआ, इसमें एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। अब तक 5 मुकाबले हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने आज बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव किया, और सैम करन को बतौर ओपनर भेजा। सैम करन ने अपनी भूमिका निभाई, और 21 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।

अंत में बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने खेल को बदला, और आते ही आक्रामक शॉट्स लगाए। एमएस धोनी ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमे एक छक्का भी शामिल था। एमएस धोनी के बैट से निकला ये सिक्सर शानदार था, और ये देखने में वैसा ही था जैसा उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के लिए अंत में मारा था।

एमएस धोनी 102 मीटर का छक्का

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा मारा गया ये छक्का बहुत ऊंचा और लम्बा था। एमएस धोनी ने 102 मीटर का छक्का मारा, और ये चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर द्वारा मारा गया आईपीएल 2020 का सबसे लम्बा छक्का था। वहीं सभी टीमों की बात करें तो एमएस धोनी का ये छक्का चौथा सबसे लम्बा छक्का था।

इस लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है, जिनके नाम 106 मीटर का छक्का है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 167 रन बनाए।

Tags

Next Story