शिमला में परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं एमएस धोनी, देखें तस्वीरें

खेल। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ शिमला (Shimla) में छुट्टियां मना रहे हैं। शिमला में धोनी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) और पत्नी साक्षी के साथ एक खूबसूरत जगह पर ठहरे हैं।
वहीं धोनी इन छुट्टियों पर एक नए लुक में नजर आए। जो उनके फैंस को खूब भा रहा है नए लुक में धोनी ने घनी और दोनों तरफ से नुकीली मूंछे रखी है।
साथ ही वह खुले आसमान में जिम भी करते हुए नजर आए। साक्षी ने उनके वर्कआउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
शिमला में धोनी परिवार और दोस्तों संग काफी मस्ती कर रहे हैं। कुछ महीनों बाद धोनी फिर से बिजी होने वाले हैं।
वहीं आईपीएल (Indian Premier League) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे थे। उन्होंने बेटी जीवा के लिए कुछ दिन पहले ही एक नया टट्टू खरीदा है। उसकी धोनी के घोड़ों और डॉग्स के साथ अच्छी दोस्ती हो गई है। इसे लेकर भी साक्षी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि आईपीएल (IPL) 2021 का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर के मध्य से शुरू होगा। आईपीएल 2020 में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। तब वह आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। ऐसे में इस बार वह खराब सीजन को पीछे छोड़ने को उत्सुक होगी।
बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि आईपीएल (IPL) 2021 का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर के मध्य से शुरू होगा। आईपीएल 2020 में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। तब वह आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। ऐसे में इस बार वह खराब सीजन को पीछे छोड़ने को उत्सुक होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS