विंटेज कार से फर्राटा भरते हुए दिखे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल में चोट के बाद धोनी ने सर्जरी कराई थी और इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। पिछले दिनों धोनी का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था, जिसमें वे भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद को अपनी कार और बाइक (Bike) का कलेक्शन (Collection) दिखा रहे थे। धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया (Social Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी (Dhoni) एक विंटेज कार (Vintage Car) ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
पिछले दिनों धोनी रोल्स रॉयस की सवारी करते हुए देखा गया था। इस बार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी को अपने गृहनगर रांची की सड़कों पर विंटेज पोंटियाक ट्रांस-एम 1973 चलाते हुए दिख रहे हैं। धोनी स्लीवलेस टी-शर्ट पहने हुए हैं। संभव है कि यह कार धोनी की संग्रह में एक नई कार है। धोनी ने फैन ने यह वीडियो शूट किया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां देखें वीडियो...
Latest Video Of MS Dhoni Driving His Vintage Pontiac Trans-Am 1973.
— Warra 🏆 For RCB, Warra Legal 🏆 for MI (@balltamperrerr) July 31, 2023
His New Looks 🥶
|#MSDhoni| pic.twitter.com/Nax3smaTJx
धोनी के पास विंटेज कलेक्शन
धोनी का ऑटोमोबाइल कलेक्शन (Automobile Collection) किसी से कम नहीं है। इसमें कम से कम 70 बाइक (Bikes) शामिल हैं। बाइक कलेक्शन में कावासाकी निंजा, डुकाटी (Ducati), हार्ले डेविडसन और अन्य ब्रांड शामिल हैं। धोनी की कार संग्रह में कम से कम 15 लग्जरी और विंटेज कारें (Vintage Cars) शामिल हैं, जिनमें से 61 लाख रुपये की KIA EV6, 75 लाख रुपये की हमर (Hummer) H2, लैंड रोवर (Land Rover), ऑडी Q7 और सूची में शामिल हैं। उनकी पसंदीदा कारों में से एक रोल्स रॉयस है।
ALSO READ: यहां देखें MS Dhoni का बाइक कलेक्शन
बाइक और कारों के लिए बहुमंजिला गैरेज
धोनी का ऑटोमोबाइल के प्रति प्रेम सिर्फ उनके मालिक होने तक ही सीमित नहीं है। उनके रांची स्थित आवास पर एक बहुमंजिला गैरेज है, जिसमें उनका विशाल संग्रह है। इस गैराज का खुलासा हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए लोगों के सामने आया। वीडियो में धोनी के निजी संग्रह की एक झलक दिखाई गई, जिसमें पूरी मंजिल मोटरसाइकिलों से भरी हुई और भूतल पर खड़ी कारों का एक समूह दिखाई दे रहा है। बाइक के प्रति धोनी के जुनून से प्रसाद आश्चर्यचकित थे और उन्होंने दावा किया कि यह एक शोरूम जैसा दिखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS