MS Dhoni से हो गई बड़ी चूक, ऐसी गलती धोनी कभी नहीं करते

आईपीएल 2020 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया, इसमें एमएस धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला ओवर डाल रहे थे, और उनकी एक गेंद पृथ्वी शॉ के बल्ले को छूकर एमएस धोनी के दस्तानों में गई।
लेकिन अपने सटीक फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले एमएस धोनी और न गेंदबाज दीपक चाहर ने इस पर कोई अपील की, जब बाद में टीवी स्क्रीन पर देखा गया तो पता चला कि पृथ्वी शॉ के बैट को छूकर गेंद निकली थी।
एमएस धोनी और दीपक चाहर की ये चूक चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ गई, और इस जीवनदान के बाद पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतक जड़ा। आईपीएल करियर में पृथ्वी शॉ ने अपना 5वां अर्धशतक जड़ा।
पृथ्वी शॉ ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध इस मैच में 43 गेंदों में 64 रन बनाए। पृथ्वी शॉ को एमएस धोनी ने ही पियूष चांवला की गेंद पर स्टंप आउट किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS