MS Dhoni ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

MS Dhoni ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद
X
MS Dhoni Tweet : महेंद्र सिंह धोनी ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। एमएस धोनी ने लिखा - एक कलाकार, सैनिक, स्पोर्ट्स पर्सन प्रशंसा की कामना करता है

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया। एमएस धोनी ने करीब साढ़े 6 महीने बाद पहला ट्वीट किया है, उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कभी भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किया।

दरअसल एमएस धोनी ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है, इसके बाद एमएस धोनी के सफल क्रिकेट करियर को लेकर दुनिया भर से लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके सफल क्रिकेट करियर के लिए बधाई पत्र लिखा।

एमएस धोनी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

महेंद्र सिंह धोनी ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। एमएस धोनी ने लिखा - एक कलाकार, सैनिक, स्पोर्ट्स पर्सन प्रशंसा की कामना करता है, सभी उनके हार्ड वर्क और बलिदान को पहचाना जाए। प्रशंसा और शुभकामनाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका शुर्किया।


Tags

Next Story