MS Dhoni : धोनी को पोज देने के लिए रुक गया टाइगर, फोटो में देखें कहां घूम रहे हैं धोनी

MS Dhoni : धोनी को पोज देने के लिए रुक गया टाइगर, फोटो में देखें कहां घूम रहे हैं धोनी
X
MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने आज वैलेंटाइन डे वाले दिन सोशल मीडिया पर एक टाइगर का फोटो शेयर किया। महेंद्र सिंह धोनी पिछले महीने पत्नी साक्षी धोनी संग मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। जहां धोनी को एक टाइगर दिखा और धोनी ने उसकी शानदार फोटो क्लिक की थी।

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जो उस समय का है जब धोनी पिछले महीने साक्षी धोनी के साथ कान्हा नेशनल पार्क में थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उस समय खींची एक फोटो शेयर की जो एक टाइगर की है। महेंद्र सिंह धोनी ने फोटो के साथ लिखा जब आप किसी टाइगर को देखते हैं जो आपको घूर रहा हो और वो आपको फोटो क्लिक करने के लिए पर्याप्त समय देता है।

महेंद्र सिंह धोनी साक्षी धोनी संग पिछले महीने मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। बेशक धोनी ने आज वैलेंटाइन डे वाले दिन यह फोटो शेयर की लेकिन साक्षी धोनी उस टूर की फोटो पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर दाल दी थी। महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को भी फोटोग्राफी का बहुत शौक है और अनिल कुंबले भी समय समय पर खुद की खींची हुई वाइल्ड लाइफ फोटो शेयर करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भारत के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। साक्षी धोनी अक्सर महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी मौजूद रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 10 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी की थी। भारतीय पूर्व कप्तान और साक्षी की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।


महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020

महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारतीय क्रिकेट से दूर हैं, उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले वर्ष वर्ल्डकप में खेला था। महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखने का इंतिजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। आईपीएल में धोनी खुद के प्रदर्शन के बाद तय करेंगे कि उन्हें वर्ल्डकप 2020 में हिस्सा लेना है या नहीं।

Tags

Next Story