CSK को मिली अब तक की सबसे बुरी हार, IPL 2020 की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम

CSK को मिली अब तक की सबसे बुरी हार, IPL 2020 की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम
X
IPL 2020 : चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए, वहीं एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन भी मुश्किल से ही बना पाएगी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा और अम्बाती रायडू जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे

आईपीएल 2020 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 10 विकेट से मात दी। मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को इतनी बुरी तरह तब हराया, जब उनके कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा भी नहीं थे।

चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के साथ ही आईपीएल 2020 की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब चेन्नई सुपर किंग्स टॉप 4 में शामिल नहीं हो रही है। एमएस धोनी की कप्तानी में 3 खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2020 सीजन शुरुआत से ही खासा अच्छा नहीं रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 41 पर गवाए थे 7 विकेट

मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए, वहीं एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम 50 रन भी मुश्किल से ही बना पाएगी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा और अम्बाती रायडू जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 7 विकेट मात्र 41 रन पर गवां दिए थे।

Also Read - चेन्नई सुपर किंग्स की ऐसी हालत इतिहास में पहले कभी नहीं हुई, देखिए कैसे बिखरी CSK

वो तो गेंदबाज सैम करन ने 52 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, नहीं तो आज चेन्नई टीम का सबसे छोटा टोटल स्कोर बनना तय था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब आगामी मुकाबले मात्र औपचारिकता बच गए हैं, टीम अब टॉप 4 में एंट्री नहीं ले सकती है।

Tags

Next Story