मुंबई इंडियंस क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव की पत्नी है डांस टीचर, शादी को हुए चार साल

मुंबई इंडियन क्रिकेट टीम (Mumbai Indians Team) के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (surya kumar yadav) आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी (surya kumar yadav devisha shetty) ने पति को शुभकामनाएं देते हुए फोटो शेयर किया। बेशक सूर्यकुमार यादव की शादी को चार साल हुए हों, लेकिन उनके बीच प्यार का सिलसिला शादी से करीब 5 साल पहले ही शुरू हो चुका था।
सूर्यकुमार यादव और देविशा की मुलाक़ात कॉलेज में हुई थी, और देविशा एक अच्छी डांसर थी। देविशा का डांस और देविशा दोनों ही क्रिकेटर सूर्यकुमार को भा गया था, इसके बाद दोनों के बीच 5 वर्षों तक लव अफेयर चला।
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा
सूर्यकुमार यादव और देविशा 7 जुलाई 2016 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। सूर्यकुमार यादव और देविशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, और हाल ही में दोनों ने देविशा का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।
Also Read - न्यूजीलैंड भी IPL 2020 की करना चाहता है मेजबानी, जताई इच्छा
View this post on InstagramDate night after AGESS♥️♥️ #loveyou#mainman#happinessisyou#lifeline
A post shared by Devisha Suryakumar Yadav (@devishashetty_) on
सूर्यकुमार यादव अभी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं बना पाए हैं, लेकिन वह आईपीएल में एक जाना मना चेहरा बन चुके है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 85 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 131 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से कुल 1544 रन बनाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS