IPL Auction में Ishan Kishan का धमाल, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction में Ishan Kishan का धमाल, बने सबसे महंगे खिलाड़ी
X
आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Auction) में जिन क्रिकेटरों पर सबसे ज्यादा नजर टिकी थी, उनमें से एक हैं भारतीय विकेटकीपर और दिग्गज बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan)। 23 साल के इस युवा बल्लेबाज को इस बार की आईपीएल नीलामी में के दौरान सबसे पसंद किया जा रहा था।

खेल। आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Auction) में जिन क्रिकेटरों पर सबसे ज्यादा नजर टिकी थी, उनमें से एक हैं भारतीय विकेटकीपर और दिग्गज बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan)। 23 साल के इस युवा बल्लेबाज को इस बार की आईपीएल नीलामी में के दौरान सबसे पसंद किया जा रहा था। जिसके लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जमकर टक्कर भी हो रही थी। लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ की किशन जिस टीम से पहले खेला करते थे उसी टीम ने उनको फिर से खरीद लिया। जी हां यानी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ईशान किशन को सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीद लिया है।

35 लाख से शुरुआत हुई

ईशान किशन साल 2018 से लगातार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि, उन्हें सबसे पहले साल 2016 की नीलामी में गुजरात लायन्स ने खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। सिर्फ 2 साल के लिए आईपीएल का हिस्सा रही अहमदाबाद की इस फ्रेंचाइजी ने तब करीब 18 साल के इशान को 20 लाख के बेस प्राइस पर 35 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ लिया। वह 2 साल तक इस टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक भी मुकाबले में उनको खेलने का मौका नहीं दिया गया। फिर साल 2018 की बड़ी नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने सबको पीछे छोड़ते हुए 6.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में ईशान को खरीदा था।

Tags

Next Story