मुंबई इंडियंस टीम में प्लेयर और कोच का बर्थडे, टीम ने ऐसे किया सेलिब्रेट

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें यूएई में इस समय अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितम्बर को खेला जाएगा। तैयारियों के बीच मुंबई इंडियंस टीम ने दो महत्वपूर्ण सदस्यों के जन्मदिन का जश्न मनाया।
आज क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और पूर्व क्रिकेटर रोबिन सिंह का जन्मदिन है। रोबिन सिंह मुंबई इंडियंस टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम के अन्य साथियों ने दोनों का जन्मदिन एक साथ सेलिब्रेट किया। सूर्य कुमार यादव की वाइफ भी इस मौके पर पति के साथ थी, आपको बता दें कि आईपीएल की सभी टीमों में सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर्स ही अपनी फैमिली के साथ यूएई आए हैं।
सूर्य कुमार यादव आईपीएल करियर
आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे सूर्य कुमार यादव ने 2012 सीजन में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में कुल 85 मुकाबले खेले हैं, इसमें उनके नाम 1548 रन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS