Murali Vijay Birthday: दिनेश कार्तिक की पत्नी के प्यार में गिरे, फिर शादी ही कर ली, जानिए क्या थी सच्चाई

Murali Vijay Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत में लॉकडाउन के चलते मुरली विजय बहुत बड़ा सेलिब्रेशन तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन अपनी पत्नी निकिता और तीन बच्चों के साथ वो इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। 36 वर्षीय मुरली विजय को लेकर एक बात बहुत चर्चा में रहती है कि उन्होंने दिनेश कार्तिक की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर दिया था।
आपको बता दें कि मुरली विजय ने वर्ष 2012 में निकिता से शादी रचाई थी, और सबसे बड़ी बात कि निकिता और भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का कुछ दिन पहले ही तलाक हुआ था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हकीकत क्या है।
आईपीएल में मिले थे मुरली विजय और निकिता
मुरली विजय और निकिता की मुलाकातें आईपीएल 5 के दौरान हुई, इस दौरान मुरली विजय और निकिता के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इससे पहले निकिता की शादी भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से वर्ष 2007 में हुई थी। ऐसा नहीं है कि निकिता और दिनेश की शादी परिवार वालों ने की बल्कि दोनों ही बचपन के दोस्त थे, और खुद से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद यानी वर्ष 2012 में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई, और इसी समय दिनेश को मुरली विजय संग उनकी पत्नी के रिश्ते के बारे में पता चला। दिनेश कार्तिक ने निकिता को डाइवोर्स दिया, और यहां निकिता ने मुरली विजय संग शादी कर ली।
दिनेश कार्तिक के बच्चे की मां बनने वाली थी निकिता
निकिता ने जिस समय मुरली विजय से शादी की, वो दिनेश कार्तिक के बच्चे की मां बनने वाली थी। मुरली विजय ने शादी कर निकिता के उस बच्चे को भी अपना लिया था। अब दोनों के तीन बच्चे हैं और वो सोशल मीडिया पर उनके संग मस्ती की फोटो/वीडियो शेयर करते रहते हैं।
मुरली विजय क्रिकेट करियर (Murali Vijay Cricket Career)
मुरली विजय आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुरली विजय टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। मुरली विजय ने कुल 61 टेस्ट मैचों में 3982 रन बनाए हैं। टेस्ट के आलावा मुरली विजय ने 17 वनडे और 9 T20 मैच भी खेले हैं। मुरली विजय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से खेलते हैं। मुरली विजय ने आईपीएल में 103 मैच खेले हैं, वहीं वो 2 शतक लगा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS