IPL 2020: एन श्रीनिवासन बोले इस साल ही नहीं अगले साल भी खेलेंगे धोनी

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने एक कार्यक्रम में धोनी पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का तो पता नहीं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में भी और 2021 में भी खेलेंगे। एन श्रीनिवासन भारतीय सीमेंट्स के उपाध्यक्ष भी है। एन श्रीनिवासन ने कार्यक्रम में साफ किया है कि धोनी उनकी फ्रेंचाइज यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2021 में भी खेलेंगे।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्डकप 2019 के बाद से किसी अंतराष्ट्रीय सीरीज में शामिल नहीं हुए हैं, कुछ समय पहले जारी हुई बीसीसीआई के रिन्यू कॉन्ट्रैक्ट में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं था जिसके बाद धोनी की रिटायरमेंट की अफवाह भी तेजी से फैल गई थी।
But Manual Contact of the ball is more important. The super grind is on at Ranchi. #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/GDh7dHF1vj
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 18, 2020
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में पहले सत्र से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को तीन आईपीएल टाइटल भी जिताए हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS