World Cup 2023: भारत आज जारी करेगा पाकिस्तान के लिए वीजा, जानें फैंस के लिए क्या है BCCI का प्लान

World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक देरी और तनाव के बाद आज पाकिस्तान टीम को भारत की ओर से वीजा जारी किया जाएगा। पाकिस्तान आज ही विश्व कप के लिए भारत आने वाला था। हालांकि वीजा में देरी के कारण उनकी यात्रा टाल दी गई थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को आज गृह मंत्रालय से एक अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद है। इसके मिलते ही तुरंत वीजा जारी कर दिया जाएगा। वीजा समय पर नहीं मिलने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को इस प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया था। यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान को भारत दौरे पर वीजा संबंधी दिक्कत हुई है। इसके पहले भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले ऐसे कई बार हो चुका है।
विश्व कप में कुछ प्रशंसकों को ही मिलेगा वीजा
बीसीसीआई और आईसीसी अभी भी विश्व कप में पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए सीमित वीजा पर काम कर रहे हैं। 2016 में, पाकिस्तानी प्रशंसकों और पत्रकारों के लिए प्रति मैच 250 वीजा दिए गए थे। इस वार भी सीमित लोगों को ही भारत में मैच के लिए वीजा प्रदान किया जाएगा। हालांकि इसकी संख्या को लेकर अभी किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। बीसीसीआई और आईसीसी सीमित संख्या में वीजा के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं।
पाकिस्तानी फैंस को मिलेगा मल्टी सिटी वीजा
भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप में पाकिस्तानी फैंस के वीजा को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसपर अभी बीसीसीआई और आईसीसी इसको लेकर योजना बना रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पाकिस्तानी फैंस को मल्टी सिटी वीजा प्रदान किया जाएगा। इससे पहले 2016 में, पाकिस्तानी प्रशंसकों और पत्रकारों को मल्टी सिटी वीजा प्रदान किया गया था। इसके लिए बीसीसीआई, आईसीसी सीमित संख्या में वीजा के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS