World Cup 2023: इस विश्व कप में टूटेंगे कई रिकॉर्ड, जानें किसके नाम दर्ज होगा कौन सा रिकॉर्ड

World Cup 2023: इस विश्व कप में टूटेंगे कई रिकॉर्ड, जानें किसके नाम दर्ज होगा कौन सा रिकॉर्ड
X
विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिशेल स्टार्क समेत कई खिलाड़ियों के पास आगामी वनडे विश्व कप 2023 में क्रिकेट इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका है। आइए जानते हैं कौन तोड़ेगा किसका रिकॉर्ड।

World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। इसको लेकर भारत में चारों तरफ जश्न का माहौल है। यह वर्ल्ड कप कई मायनों में खास है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिशेल स्टार्क समेत अन्य खिलाड़ियों के पास विश्व कप 2023 में इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका है। आइए एक नजर डालते हैं, उन रिकॉर्ड्स पर जो विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं।

वनडे में सर्वाधिक शतक

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली के पास वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। कोहली के नाम फिलहाल 47 शतक हैं, जो तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से सिर्फ दो कम है। यदि विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में 3 शतक बनाते हैं, तो वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

इस विश्व कप में मिचेल स्टार्क एकदिवसीय विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। यह रिकॉर्ड ग्लेन मैकग्राथ के नाम दर्ज है। बता दें कि मिचेल स्टार्क पिछले दो विश्व कप (2015 और 2019) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। 2015 संस्करण में उनका प्रदर्शन ऐसा था कि उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में, स्टार्क वनडे विश्व कप में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उनके नाम 49 विकेट हैं। यदि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज 23 विकेट लेते हैं, तो वह ग्लेन मैक्ग्रा के सर्वाधिक विकेट 71 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ना चाहते हैं। वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विश्व कप में यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम है। रोहित ने ये 6 शतक तेंदुलकर के 44 पारियों की तुलना में सिर्फ 17 पारियों में बनाए हैं, अगर वह सिर्फ एक और शतक बनाने में कामयाब होते हैं, तो यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। रोहित शर्मा ने 471 पारियों में 551 छक्के लगाए हैं। हालांकि 553 छक्कों के के साथ क्रिस गेल एक नंबर पर हैं। यदि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 3 छक्का और लगा देते हैं, तो रोहित के नाम सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड बन जाएगा।

Also Read: World Cup 2023 का पहला अभ्यास मैच आज, पाकिस्तान से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, जानें कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Tags

Next Story