PAK vs SA: फातिमा ने पकड़ा नामुमकिन कैच, वायरल हुआ-Video

खेल। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 9वां मुकाबला ओवल के मैदान पर पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन जड़े। अब पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 224 रनों की जरूरत थी। वहीं इसी बीच पाक गेंदबाज फातिमा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने एक ओवर 2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को परेशानियों में डाल दिया। जहां उन्होंने अपने ही ओवर की गेंद पर हवा में शानदार छलांग लगाकर हैरतअंगेज़ कैच लपका। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फातिमा ने लपका शानदार कैच
फातिमा ने शानदार कैच लपकने के बाद पिच पर जमकर खेल रही लौरा को 75 रनों पर चलता किया। जहां उन्होंने आउट होने से पहले 91 गेंद पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन जड़े जिसमे 10 चौके शामिल थे। इस दौरान 4 गेंद पर फातिमा ने दो विकेट चटकाए। जहां उन्होंने पहले तो प्रिज को अपना शिकार बनाया। जबकि दूसरा विकेट उन्होंने ओमैमा सोहेल का लिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के 2 विकेट सिर्फ 21 रनों पर गिरा लिए थे। जहां ली और ब्रेट्स दोनों ही 2-2 रन बनाकर वापसी लौट गए थे। इसके बाद सलामी बल्लेबाज की भूमिका में आई लॉरा और लूस ने शानदार बल्लेबाजी की। जहां लौरा ने 91 गेंदों की मदद से 75 रन जड़े जिसमे 10 चौके भी शामिल थे।
#TeamSouthAfrica win a thriller 👏
— ICC (@ICC) March 11, 2022
Shabnim Ismail's stunning final over helps them register a six-run victory against #TeamPakistan 🙌#CWC22 pic.twitter.com/quL7RKedha
वहीं लूस ने 102 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 49. 5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को हार गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS