IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मिशेल मार्श मिले कोरोना पॉजिटिव

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मिशेल मार्श मिले कोरोना पॉजिटिव
X
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 20 अप्रैल यानी कल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुकाबला खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले टीम के ऊपर संकटों के बादल मंडरा रहे हैं।

खेल। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 20 अप्रैल यानी कल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुकाबला खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले टीम के ऊपर संकटों के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दिल्ली के स्टाफ में से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे बाद अब टीम में कुल संक्रमितों की संख्या 4 हो गई है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना का डर भी पैदा हो गया है।

फ्रेंचाइजी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद हमने उनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम ने मार्श पर कड़ी नजरें जमाई हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला खेला जाएगा या नहीं। क्योंकि दिल्ली के सभी खिलाड़ियों को दिनभर अपने कमरों में रहने के लिए बोला गया है।

आगे फ्रेंचाइजी ने कहा, जिन दो अन्य सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनमें दिल्ली कैपिटल्स के चिकित्सक अभिजीत साल्वी समेत मालिशिया भी शामिल हैं। बाकि अन्य सभी खिलाड़ियों का टेस्ट नेगेटिव आया है। कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया।

Tags

Next Story