IPL 2022: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे पृथ्वी शॉ? आया बड़ा अपडेट

IPL 2022: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे पृथ्वी शॉ? आया बड़ा अपडेट
X
इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ज्यादा अच्छी लय में नजर नहीं आई। टीम को जिस प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, वैसा प्रदर्शन दिल्ली की तरफ से अब तक नहीं दिखा।

खेल। इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ज्यादा अच्छी लय में नजर नहीं आई। टीम को जिस प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, वैसा प्रदर्शन दिल्ली की तरफ से अब तक नहीं दिखा। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के रूप में पहले ही झटका लग गया था। वह बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। जिस वजह से दिल्ली को मुकाबलों के दौरान उनकी कमी खल रही थी। लेकिन शॉ की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली को 16 मई यानी सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलना है। उम्मीद है की इस अहम मुकाबले में पृथ्वी शॉ फिर से एक बार मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया खबर के मुताबिक पृथ्वी जल्द ही मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बुखार की वजह से हुए थे हॉस्पिटल में भर्ती

पृथ्वी तेज बुखार आने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले अहम मैच में पृथ्वी खेलते हुए दिख सकते हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। पृथ्वी ने हाल ही में हॉस्पिटल में भर्ती हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर के साथ शुभकामनाओं के लिए सभी को दिल से धन्यवाद भी कहा था।

बता दें कि, पृथ्वी ने इस सीजन ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने अब तक इस सीजन खेले गए 9 मुकाबलों में सिर्फ 259 रन ही जड़े हैं। जिसमे 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। पृथ्वी का आईपीएल 2022 का सबसे अच्छा प्रदर्शन 61 रन जड़ना रहा है। अगर उनके ओवर ऑल प्रदर्शन पर नजर डाले तो वह इस दौरान काफी प्रभावी रहे हैं। पृथ्वी ने 62 मुकाबलों में अब तक 1564 रन जड़े हैं। जिसमे 12 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Tags

Next Story