Poonam Yadav Bio: आस्ट्रेलिया को ताश के पत्तों की तरह ढ़हाने वाली पूनम यादव ने लड़कों के साथ खेली थी क्रिकेट, जानें क्रिकेटर पूनम के बारे में सबकुछ

Poonam Yadav Bio: आस्ट्रेलिया को ताश के पत्तों की तरह ढ़हाने वाली पूनम यादव ने लड़कों के साथ खेली थी क्रिकेट, जानें क्रिकेटर पूनम के बारे में सबकुछ
X
Poonam Yadav Bio: भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने 21 वर्ष की उम्र में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलना शुरू किया था। 28 वर्षीय पूनम यादव ने 2013 में भारतीय महिला क्रिकेट राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी।

Poonam Yadav Bio: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज पूनम यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख चेहरा हैं। महिला क्रिकेट टी 20 वर्ल्डकप में आज पूनम यादव ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। पूनम यादव ने मजबूती से जीत की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया वीमेन क्रिकेट टीम पर रोक ही नहीं लगाई बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। पूनम यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। आइए जानते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज पूनम यादव के बारे में।

पूनम यादव के लिए खास है होली का दिन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज पूनम यादव को भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार शामिल होने की खबर होली वाले दिन मिली थी। पूनम यादव ने बताया था कि उन्होंने लड़कों के साथ ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। क्योंकि उस समय लड़कियां अधिक क्रिकेट नहीं खेलती थी। पूनम यादव को पहला मौका 2013 में मिला था जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी।


महिला क्रिकेटर पूनम यादव बायोग्राफी

28 वर्षीय पूनम यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ था। पूनम यादव के पिता रघुवीर सिंह यादव एक रिटायर आर्मी अफसर है। पूनम यादव ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन दोनों उत्तर प्रदेश से की। पूनम यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश जोन और रेलवे की ओर से खेलकर की जिसके बाद उनका सिलेक्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ था।


पूनम यादव क्रिकेट करियर

महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने 5 अप्रैल 2013 को अपना डेब्यू टी20 मैच खेला था जबकि 12 अप्रैल 2013 को डेब्यू वनडे मैच। पूनम यादव ने अपने करियर में 62 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 85 विकेट चटकाएं हैं। इसके आलावा पूनम यादव ने 46 एकदिवसीय मैच और 1 टेस्ट मैच खेला है। 46 वनडे मैचों में पूनम यादव के नाम 72 विकेट रहे हैं।

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं पूनम यादव

भारतीय क्रिकेटर पूनम यादव को उनके शानदार करियर के लिए अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। पूनम यादव को पिछले वर्ष अगस्त में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन पुरुस्कार प्रदान किया गया था। पूनम यादव 54वीं क्रिकेटर थी जिन्हें अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।

Tags

Next Story