IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए प्रवीण दुबे, RCB के लिए करते थे नेट बोलिंग

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए प्रवीण दुबे, RCB के लिए करते थे नेट बोलिंग
X
Praveen Dubey Ipl 2020 : दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अमित मिश्रा के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रवीण दुबे को शामिल किया है। प्रवीण दुबे आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नेट गेंदबाज थे, और अब दिल्ली टीम में शामिल होने जा रहे हैं।

कोरोनावायरस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 में कई ऐतिहासिक चीजें हो रही है, जो पहले कभी किसी आईपीएल सीजन में नहीं हुई। 18 अक्टूबर को आईपीएल में एक दिन में 2 मैच हुए, और तीन सुपर ओवर खेले गए। आईपीएल इतिहास में पहली बार एक दिन में एक से ज्यादा सुपर ओवर मैच खेले गए।

ये सीजन प्लेयर्स के चोटिल होकर बाहर, और फिर रिप्लेसमेंट के कारण भी हमेशा जाना जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अमित मिश्रा के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रवीण दुबे को शामिल किया है। प्रवीण दुबे आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नेट गेंदबाज थे, और अब दिल्ली टीम में शामिल होने जा रहे हैं।

प्रवीण दुबे क्रिकेटर (Praveen Dubey IPL)

प्रवीण दुबे का जन्म यूपी प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था, डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रवीण दुबे कर्नाटक के लिए खेलते हैं। इससे पहले 2016 आईपीएल सीजन में आरसीबी ने प्रवीण दुबे को खरीदा तो था, लेकिन वह अपना आईपीएल डेब्यू मैच नहीं खेल सके थे। अब देखना होगा कि आईपीएल 2020 में प्रवीण दुबे अपना आईपीएल डेब्यू कर सकेंगे या नहीं।

आपको बता दें कि केकेआर के विरुद्ध खेलते हुए अमित मिश्रा चोटिल हुए थे, और बाद में वह आईपीएल 2020 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। इससे पहले हैरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स ने एनरिच नॉर्टजे को शामिल किया था, जिन्होंने सभी को प्रभावित किया वहीं टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोटल होकर बाहर हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने आईपीएल 2020 में मात्र 1 मैच खेला था।

Tags

Next Story