कौन है प्राची सिंह जिन्हे डेट कर रहे हैं पृथ्वी शॉ, जानिए सच

कौन है प्राची सिंह जिन्हे डेट कर रहे हैं पृथ्वी शॉ, जानिए सच
X
Prithvi Shaw : पृथ्वी शॉ जहां मुंबई से आते हैं, तो वहीं प्राची सिंह भी मुंबई में ही रहती है और मॉडलिंग करती है। प्राची सिंह कलर चैनल पर शो में नजर आई थी।

क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम हमेशा से जुड़ता आया है, कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस आज सफल जोड़े के रूप में पहचाने जाते हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा है। विराट कोहली ही नहीं बल्कि युवराज सिंह, जहीर खान, हार्दिक पांड्या आदि कई क्रिकेटर्स है, जिनकी पत्नियां बॉलीवुड अभिनेत्रियां रही है।

इस लिस्ट में एक और युवा क्रिकेटर शामिल होने जा रहे हैं, और वो है पृथ्वी शॉ। पृथ्वी शॉ का नाम टीवी एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पृथ्वी शॉ इस समय प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह

पृथ्वी शॉ जहां मुंबई से आते हैं, तो वहीं प्राची सिंह भी मुंबई में ही रहती है और मॉडलिंग करती है। प्राची सिंह कलर चैनल पर शो में नजर आई थी। अब बिना आग धुआं नहीं उठता, ऐसे ही इसमें भी कई ऐसे कनेक्शन है जिससे पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह के संबंध के बारे में चर्चाए हो रही है।

प्राची सिंह पृथ्वी शॉ को फॉलो करती है, तो पृथ्वी शॉ भी सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ को फॉलो करते हैं। दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट आदि भी करते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इसपर न कोई प्रतिक्रिया आई है, और न ही इसका खंडन किया गया है। पृथ्वी शॉ इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं। पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है।

Tags

Next Story