क्रिकेटर प्रियंका रॉय ने आज ही बनाया था विश्व रिकॉर्ड, 11 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया उनका ये रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेटर प्रियंका रॉय (Priyanka Roy Cricketer) ने आज ही के दिन 11 साल पहले (13 June) अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (Pakistan Women Cricket) को धुल चटाई थी। T20 वर्ल्ड कप में खेले गए उस मैच में क्रिकेटर प्रियंका रॉय की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) ने पाकिस्तान टीम को मात्र 75 रनों पर ढेर कर दिया था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उस मैच को 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीता था। महिला गेंदबाज प्रियंका रॉय (Priyanka Roy Cricket Record) ने उस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड (Women Cricket Records List) भी बनाया था, और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था।
प्रियंका रॉय टी20 में 5 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर
प्रियंका रॉय ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 (T20 World Cup 2009) के उस मैच में 5 विकेट हासिल किए थे, और ऐसा करने वाली वह पहली महिला क्रिकेटर भी बनी थी। टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाली प्रियंका रॉय (First Women Cricketer To Take 5 Wicket In T20 ) एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। आज भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई भारतीय महिला क्रिकेटर तोड़ नहीं पाई है। इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में महिला गेंदबाज पूनम यादव (Poonam Yadav Cricketer) उनके इस रिकॉर्ड के पास पहुंच गई थी, लेकिन वह पांच विकेट हासिल नहीं कर सकी। पूनम यादव ने उस मैच में 4 विकेट हासिल किए थे।
Also Read - ऑस्ट्रेलिया में लाइव मैच देखने आ सकेंगे दर्शक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने किया एलान
महिला क्रिकेटर रिकार्ड्स
भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 2 महिला गेंदबाज है, जो टी20 के एक मैच में पांच में विकेट हासिल कर पाई है। प्रियंका रॉय के आलावा झूलन गोस्वामी वह दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। झूलन गोस्वामी ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज के पांचवे मैच में पांच विकेट चटकाए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS