IPL 2022: शराब को लेकर शिखर धवन ने कही ये बात, देखें वायरल-Video

IPL 2022: शराब को लेकर शिखर धवन ने कही ये बात, देखें वायरल-Video
X
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। जिसमे वह मजाक करते हुए दिख रहे हैं।

खेल। आईपीएल (IPL) में आप सभी ने मजाक होते हुए तो कई बात देखा ही होगा। कई खिलाड़ी मैच के दौरान मजाक करते हैं तो कई खिलाड़ी मैदान के बाहर। अब इसी बीच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को अपने कई बार मजाकिया अंदाज में तो देखा ही होगा। ये वीडियो भी उनसे ही जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में वह कुछ खिलाड़ियों के साथ गाड़ी में बैठकर मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। शिखर मैदान में हो या फिर कही बाहर, उनके मजाक वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं। अब इसी बीच धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। जिसमे वह मजाक करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि, इस वीडियो में धवन शराब को लेकर कुछ बात कह रहे हैं।

वीडियो में शिखर धवन अपनी टीम पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार समेत अर्शदीप सिंह के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। तीनों एक गाड़ी में बैठे हैं और इनके साथ तीनों ने ही अपने अपने हाथों में एक-एक ग्लास पकड़ा हुआ है। इस दौरान शिखर अपना चश्मा नीचे करके कहते हैं, गाड़ी चलाते समय हमें कभी शराब नहीं पीनी चाहिए। इस पर अर्शदीप और हरप्रीत पूछते हैं, 'क्यों' तो धवन जवाब देते हैं, पैग ढूल भी सकता है। इसके बाद तीनों खिलाड़ी वाह कहते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे लगातार देख रहे हैं।

Tags

Next Story