ENG vs SA : साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, क्विंटन डिकॉक के हाथों में रहेगी कप्तान, देखिए पूरी टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम कुछ दिनों में साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी, जहां साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे और 3 टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टी 20 और वनडे टीम का एलान किया था, वहीं शुक्रवार को साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी 24 प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है।
इंग्लैंड के विरुद्ध सीमित ओवरों के खेल के लिए क्विंटन डिकॉक के हाथों में कप्तानी रहेगी, वहीं टीम में अनुभवी फाफ डुप्लेसिस भी शामिल रहेंगे। टीम में कई यंग क्रिकेटर को जगह दी गई है, वहीं आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के सफल गेंदबाज रहे एनरिच नॉर्टजे और रबाडा जैसे तेज गेंदबाज शामिल है। देखिए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम लिस्ट।
साउथ अफ्रीका टीम (बनाम इंग्लैंड) : Quinton De Kock (C) Temba Bavuma, Junior Dala, Faf Du Plessis, Bjorn Fortuin, Beuran Hendricks, Reeza Hendricks, Heinrich Klaasen, George, Linde, Keshav MAharaj, Janneman Malan, David Miller, Lungi Ngidi, Anrich Nortje, Andile, Phehlukwayo, Dwaine Pretorius, Kagiso Rabada, Tabraiz SHamsi, Lutho Sipamla, Jon Jon Smuts, Glenton, Stuurman, Pite Van Biljon, Rassie Van Der Dussen, Kyle Verreynne
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका टी 20 शेड्यूल
27 नवंबर, 2020 (न्यूलैंड्स पार्क)
29 नवंबर, 2020 (बोलैंड पार्क)
01 दिसम्बर, 2020 (न्यूलैंड पार्क)
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वनडे शेड्यूल
04 दिसम्बर, 2020 (न्यूलैंड्स पार्क)
06 दिसम्बर, 2020 (बोलैंड पार्क)
09 दिसम्बर, 2020 (न्यूलैंड्स पार्क)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS