IPL 2020 : जोफ्रा आर्चर ने एक हाथ से बॉउंड्री पर लपका गजब कैच, साथी खिलाड़ी भी हुए हैरान !

आईपीएल 2020 में रविवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ, इसमें मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत की, और फिर बड़े शॉट लगाने गए लेकिन राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें मैदान से 37 रन पर चलता किया। जी नहीं, जोफ्रा आर्चर ने बतौर गेंदबाज ईशान किशन को पवेलियन नहीं भेजा, बल्कि उन्होंने ऐसा बतौर फील्डर किया।
ईशान किशन 37 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्होंने कार्तिक त्यागी की गेंद पर जोरदार शॉट मारा जो थर्ड मैन की दिशा में गई। ईशान किशन की किस्मत यहां खराब निकली कि थर्ड मैन पर जोफ्रा आर्चर खड़े हुए थे, और उन्होंने ऐसा शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर मैदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर भी हैरान रह गए।
जोफ्रा आर्चर ने अंत तक गेंद पर नजर टिकाए रखी, और लम्बी छलांग लगाकर एक हाथ से माइंड ब्लोइंग कैच लपककर उन्हें चलता किया। जोफ्रा आर्चर के कैच के बाद टीम में शामिल भारतीय युवा क्रिकेटर कार्तिक त्यागी और रियान पराग के रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
That's a Screamer! @JofraArcher pic.twitter.com/iSkNbN73wg
— Inswinging Yorker (@InswingingY) October 25, 2020
Expressions galore as @JofraArcher takes a blinder 😯😯#Dream11IPL pic.twitter.com/j0Xb9TSJ0g
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS