Ranji Trophy 2022: बिहार के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, डेब्यू मुकाबले में जड़ा तिहरा शतक

खेल। रणजी ट्रॉफी 2022 (Ranji Trophy 2022) के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसका दूसरा दिन आज है। आज बिहार के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी सकीबुल गनी (Sakibul Gani) ने आज इतिहास रच डाला है। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ दिया। अब वह इसी के साथ डेब्यू फर्स्ट क्लास मुकाबले में तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
जड़ा तिहरा शतक
कोलकाता (Kolkata) में मिजोरम (Mizoram) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार (Bihar) के बल्लेबाज सकीबुल गनी ने 405 गेंदों की मदद से शानदार 341 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है। जिसमे 56 चौके समेत 2 छक्के भी शामिल हैं। इस दौरान ये शानदार पारी खेलने के बाद 22 वर्षीय सकीबुल गनी इकबाल अबदुल्ला (Iqbal Abdullah) की गेंद पर आउट हो गए हुए। इससे पहले फर्ल्स क्लास डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने जड़ने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम दर्ज है। रोहेरा ने अपने पहले डेब्यू मुकाबले में 267 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
❗| WORLD RECORD ALERT Bihar's, Sakibul Gani brings up his Triple Century against Mizoram. First ever player in history, to do so on FIRST CLASS Debut.
— Lucknow Super Giants Fanpage (@LucknowTeamIPL) February 18, 2022
Pic Credits : BCCI #Gani #Sakibul #RanjiTrophy #RanjiTrophy2022 #WorldRecord pic.twitter.com/OCpqBGUGxJ
रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज
1. 341 सकीबुल गनी साल 2022
2. 267 नाबाद अजय रोहेरा साल 2018
3. 260 अमोल मुजुमदार साल 1994
4. 256 नाबाद बाहिर शाह साल 2017
5. 240 एरिक मार्क्स साल 1920
Tags
- #Ranji Trophy 2022
- #Ranji Trophy
- #Sakibul Gani Triple Century
- #Sakibul Gani batting video
- #Sakibul Gani batting
- #Sakibul Gani debut in Ranji Trophy
- #Sakibul Gani debut match
- #Iqbal Abdullah
- #bihar news
- #Kolkata
- #Mizoram
- #Sakibul Gani hindi news
- #Sakibul Gani news
- #Cricket News
- #Sports hindi news
- Bihar News
- Latest Bihar News
- Bihar News in Hindi
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS