RCB vs DC : दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी दोनों ने किया प्लेऑफ में क्वालीफाई

आईपीएल 2020 की प्लेऑफ लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की, और अब टीम का मुकाबला प्लेऑफ 1 में मुंबई इंडियंस के साथ होगा।
दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में पहुंच गया है, और अब टॉप 4 के लिए अंतिम टीम कल होने वाले मुकाबले के बाद मिल जाएगी। कल सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा, जिसमे मुंबई इंडियंस जीतती है तभी कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगा नहीं तो केकेआर टीम बाहर होने वाली छठी टीम बन जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 153 का लक्ष्य
आज दिल्ली बनाम बैंगलोर के बीच खेले जा रहे महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए, और दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा। ओपनर बल्लेबाजी देवदत्त पडिकल ने आज एक और शानदार पारी खेली, और 41 गेंदों में 5 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंदों में 29 और एबी डिविलियर्स ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। शिवम् दुबे ने भी अंत में कुछ बड़े शॉट्स लगाकर आरसीबी टीम के स्कोर को 150 पार कराया।
Toss : DC Choose Bowl First
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रिषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, एनरिच नॉर्टजे, आश्विन, कागिसो रबाडा, डी सैम्स, अक्षर पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11 : देवदत्त पडिकल, जोश फिलिप, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शिवम् दुबे, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस मोरिस, ईसरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, शाबाज अहमद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS